गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में उप्र पुलिस के कांस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
नगर के मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उसमें आरोप लगाया था कि जनपद अमरोहा के गांव निवासी पुलिस कांस्टेबल ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने जब उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। इतना ही नहीं किसी से भी शिकायत करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की गई। आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।