फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बैंक चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 23 Sep 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शनिवार सुबह बदमाशों की एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ हो गई, जिसमें घायल समेत चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रथमा बैंक में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया । गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बैंक से चोरी की गई गार्ड की बंदूक, अवैध तमंचा-कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि गत 24/25 अगस्त की रात को बदमाशों ने डूहरी गांव स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पर धावा बोल, सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक और नोट गिनने वाली मशीन चोरी कर ले गए थे। घटना का खुलासा करने के लिए थाना पुलिस के साथ जिले की एसओजी टीम को भी लगाया गया था। शनिवार सुबह डूहरी पेट्रोल पंप के पीछे जंगल में पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से गौतमबुद्वनगर के थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर निवासी करन घायल हो गया। वहीं थाना व कस्बा सूरजपुर निवासी मोहित को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बुलंदशहर के स्याना एवं हाल दादरी निवासी फैजान और मोहल्ला मेवातियान जाटवों वाली गली दादरी के रहने वाले आरिफ को बड़ौदा हिंदूआन रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बैंक में चोरी की घटना करने का अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी, कि बैंक में रोजाना 35 से 40 लाख रुपया एक अलमारी में रखा रहता है। रुपये नहीं मिलने पर वह गार्ड की बंदूक और नोट गिनने की मशीन चोरी कर ले गए है। मशीन उनके द्वारा एक कबाड़ी को बेच दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस कबाड़ी के अलावा बदमाशों को बैंक में धनराशि रखी होने की सूचना देने वालों की तलाश में दबिश दे रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म में अपराधी है, इनके खिलाफ हत्या समेत अन्य आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पकड़ में आए बदमाश

एसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए घटना का अनावरण हुआ है। शासन के निर्देश पर ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत लगभग 70 से 80 किलोमीटर के दायरे में लगाए गए करीब 250 कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें मोहित और करन की पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें