फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लिफ्ट देकर लूट करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने वाले बदमाशों के गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से कार समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मंगलवार की रात को बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि राहगीरों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह केसदस्य कार से क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस सूचना के आधार पर गांव चित्तौड़ा रजवाहा पटरी पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। सामने से आ रही कार के चालक ने पुलिस टीम को देखकर रफ्तार बढ़ा कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर कार को रुकवा लिया। कार सवार एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़ा गया आरोपी जनपद मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी के रशीदनगर निवासी अर्ष खान है। आरोपी के पास से पुलिस ने 3100 रुपये की नकदी, एक कार, तमंचा बरामद किया है। सीओ ने बताया कि आरोपी ने आठ जुलाई को जनपद मुरादाबाद के मूढ़ापांडे क्षेत्र के गांव मिलक सिहोरा बाजे निवासी याकूब अली से तमंचे के बल पर 10 हजार की नकदी छीनने के साथ ही ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस मामले में बीएनएस की धारा 309(4) के अंतर्गत लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाश के फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें