फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव खुडलिया के निकट पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में थाने से गोकशी के मामले में वांछित चल रहे 10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसके साथी को पास के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से बिना नंबर की बाइक, दो तमंचे बरामद किए है।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि बुधवार को सिंभावली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक नहर पटरी पर घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने खुड़लिया गांव के निकट नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान सामने से बाइक पर आ रहे दो युवकों को रूकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर गोली एक बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया। वहीं दूसरा पास के खेत में जाकर छिप गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही उसके साथी की तलाश शुरू की गई, उसे भी कुछ ही देर में खेतों से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाश गांव वैठ निवासी यूनिस उर्फ बब्लू है। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और गोकशी के मामले में वांछित चल रहा रहा था, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। वहीं दूसरा आरोपी जिला गाजियाबाद के मसूरी निवासी अनीस है। दोनों ही बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें