फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वाहन की टक्कर से युवक घायल, बुलेट में लगी आग

Wed, 10 Apr 2024 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर एनएच-9 स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बुलेट बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गिया। वहीं, बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बुलेट आग की चपेट में आ गई। हादसे देख यहां राहगीरों में अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस घायल युवक का नाम व पता लगाने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें