फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक को फंसाने के लिए खुद ही गोली चलवाने की रची साजिश

Wed, 11 Feb 2026 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में छिजारसी कट पर सात फरवरी की रात वीरपाल को गोली लगने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश में मनोज को फंसाने के लिए वीरपाल ने अपने साथियों से खुद ही गोली चलवाई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी के दो साथियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि नौ फरवरी को मोहल्ला साकेत निवासी वीरपाल की पत्नी प्रीति सैनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सात फरवरी की रात मनोज और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति को तमंचे से गोली मारी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच में नामजद मनोज की संलिप्तता नहीं पाई गई। तथ्यों के आधार पर सामने आया कि वीरपाल ने अपने दो साथियों कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज निवासी मोनू उर्फ कालिया और जनपद गाजियाबाद के नंद ग्राम निवासी करमवीर के साथ मिलकर योजना बनाई।
आरोप है कि तीनों ने बंबे के ट्यूबवेल पर एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद योजना के तहत वीरपाल के हाथ में गोली मारकर मनोज पर झूठा आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने हाईवे से हिंडालपुर की ओर जाने वाले रास्ते से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया, साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें