फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में एक युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन को गांव दादरी निवासी मुस्तकीम पुत्र खलील अहमद काफी समय से परेशान कर गलत नियत से उसका पीछा करता हैैै। इतना ही नहीं आरोपी ने कई बार रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की और दोस्ती का दबाव भी बनाया। पिछले कुछ दिनों से आरोपी उसकी बहन का नंबर लेकर कॉल व एसएमएस करके परेशान कर रहा था। इस पर उसकी बहन ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी ने घर में घुसकर उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज कर उसकी बहन व परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने आदि की धारा 77, 78, 126(2), 74, 333, 352 व 351(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें