फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध पटाखों के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली पुलिस ने दिवाली से पहले अवैध पटाखों की बड़ी खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भिन्न-भिन्न प्रकार के सैकड़ों पटाखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात उपनिरीक्षक मोहम्मद आरफीन पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संतोगढ़ी चौराहे के पास रमपुरा रोड से आरोपी को दबोचा गया। आरोपी ने अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमपुरा निवासी भारत भूषण बताया। उसके पास से दो प्लास्टिक के कट्टों में फूलझड़ी, अनार, चक्री और रोल कैप्स के कुल 161 पैकेट बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह दीपावली पर बेचने के लिए पटाखे लाया था। पुलिस ने बरामद पटाखों को सील कर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें