फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सपनावत में 160 किलो खराब रसगुल्लों को नष्ट कराया

Sat, 11 Oct 2025 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को गांव सपनावत में छापे के दौरान खराब और बदबूदार 160 किलो छैना के रसगुल्लों को नष्ट कराया।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दो स्थानों पर छापा मारा। गांव सुल्तानपुर में अफलातून के यहां से खाद्य सुरक्षा अधिकारी साई हरीश सादात ने रसगुल्ले का एक नमूना लिया। वहीं, दूसरा नमूना गांव सपनावत में अमरपाल ठेकेदार के प्रतिष्ठान से लिया गया है। सपनावत में जांच के दौरान छैना के रसगुल्ले को देखा तो उनसे बदबू आ रही थी, जो कई दिन पहले बने हुए थे। इन्हें एक अन्य स्थान पर रखा हुआ था। जब भी कोई ग्राहक छैना के रसगुल्ले लेने आता तो नए के साथ बदबूदार रसगुल्ले भी साथ दे दिए जाते थे। रसगुल्ले खाने लायक न होने पर टीम ने इन्हें नष्ट करवा दिया।

सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारी प्रतिदिन जांच कर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें