फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से दस घरों के विद्युत उपकरण फुंके

विज्ञापन
पिलखुवा में आकाशीय बिजली से  खराब हुए उपकरण को दिखाते पीड़ित।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। बारिश के दौरान शुक्रवार की रात मोहल्ला अलवी नगर में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 10 घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। इससे पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। बिजली गिरने की आवाज से लोग काफी देर तक दहशत में रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात तेज आवाज के साथ मोहल्ले में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा नुकसान अहसान अंसारी के मकान पर हुआ। तेज धमाके के साथ इन्वर्टर, बैटरी और सोलर पैनल पूरी तरह जल गए। इसके बाद आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ गए और एक के बाद एक उपकरण खराब होते चले गए। इसके अलावा आस मोहम्मद, सरफराज, सलीम, तहसीन, कारी सलामत, हमजा, गुलफाम, बिलाल, शाहिद और इरफान के घरों में भी नुकसान हुआ। अधिकतर घरों में टीवी, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खराब हो गए।
लोगों ने बताया कि तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और कुछ ही सेकंड में पूरे इलाके में उपकरण बंद हो गए। नुकसान का आंकलन करने पर हजारों रुपये के सामान खराब होने की बात सामने आई। लोगों ने प्रशासन से राहत और जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें