फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीच लगे खंभे, राहगीर परेशान

Sun, 10 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
Poles - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सड़क के बीच लगे खंभे न हटने से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। राज्यमंत्री की हठधर्मिता के चलते पुलिस-प्रशासन और विद्युत निगम के अफसर कार्रवाई की बजाए चुप्पी साधकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द खंभे नहीं हटने पर राज्यमंत्री के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 बहादुरगढ़ में शनिवार को ग्रामीणों ने पंचायत कर गांव की सड़क के बीच लग रहे बिजली और सोलर के खंभे न हटने पर आवागमन में दिक्कत के साथ ही अनहोनी का खतरा रहने की बात उठाई।

इस पर जिला पंचायत सदस्य कामिल खान ने कहा कि दोनों खंभों को सड़क के बीच से हटवाकर साइड में लगवाने के उद्देश्य से उन्होंने इस्टीमेट तैयार कराकर करीब तीन हजार की रकम भी विद्युत निगम के दफ्तर में जमा कर दी है।
विज्ञापन


लेकिन राज्यमंत्री इस मामले में खुलेआम हठधर्मिता चला रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य ने यह भी कहा कि सारी औपचारिकता पूरी होने के बाद भी राहगीरों के लिए दिक्कत बन रहे खंभों को हटवाने की बजाए पुलिस-प्रशासन और विद्युत निगम के अफसर चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द खंभे नहीं हटाए गए तो राज्यमंत्री के खिलाफ सर्वसमाज एकजुट होकर बड़े स्तर पर जनांदोलन करेगा। इस दौरान राजपाल सिंह, आसिम खान, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, जयपाल सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें