फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखुवा में 2.88 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

Mon, 13 Jun 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ व पिलखुवा नगर पालिका क्षेत्र में 14 वें वित्त और अवस्थापना निधि से 7.88 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। जिलाधिकारी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ हुई बैठक में पिलखुवा के करीब 2.88 करोड़ के कार्यों को हरी झंडी दी।
विज्ञापन


जबकि हापुड़ शहर के पांच करोड़ रुपये के कार्यों के प्रस्ताव की एसडीएम हापुड़ जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगी, उसके बाद यह प्रस्ताव भी पास हो जाएंगे। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार हापुड़ नगर पालिका क्षेत्र में करीब पांच करोड़ के कार्य होने हैं।

इन कार्यों में दिल्ली रोड स्थित बस स्टैंड का जीर्णोद्धार, गढ़ रोड पर फ्लाई ओवर से ततारपुर बाईपास पर सड़क किनारे टाइल्स लगाने, नवाजी पुरा में नाले के बराबर में टाइल्स लगवाने का आदि कार्य हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने इस प्रस्तावों की जांच करने के लिए एसडीएम हापुड़ को सौंप दिया। पिलखुवा के 2.88 करोड़ के कार्यों में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कार्य समेत शहर की विभिन्न 18 सड़कों का सड़क निर्माण आदि कार्य हैं।

इस प्रस्तावों को पास कर दिया गया और जल्द ही यहां कार्य शुरू हो जाएगा। ज्येष्ठ दशहरा मेले के कारण गढ़मुक्तेश्वर के पालिका अफसर नहीं आ पाए थे। वहां के भी करीब 53 लाख के कार्य हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि एसडीएम हापुड़ की रिपोर्ट आने के बाद हापुड़ के कार्यों को भी स्वीकृति दी जाएगी। गढ़मुक्तेश्वर और बाबूगढ़ के प्रस्तावों पर भी जल्द निर्णय होगा। बैठक में  
विज्ञापन

एसडीएम हापुड़ मीनू राणा, पालिका के सहायक अभियंता एसके सक्सेना आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें