फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि अमावस्या पर लाखों ने डुबकी लगाई

Sat, 09 Jan 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पौष माह की शनि अमावस्या पर शनिवार को  विभिन्न प्रांतों से आए दो लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।  शनि अमावस्या के मद्देनजर  दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के जनपदों से श्रद्धालुओं का आगमन शुक्रवार की देर शाम को ही प्रारंभ हो गया था।
विज्ञापन


इसके चलते ही दिन ढलते ही गंगानगरी में चहल पहल के साथ ही बाजारों में अजीब सी रंगत नजर आने लगी थी। शनिवार देर रात को अधिकांश श्रद्धालुओं की भीड़ किनारे पर पहुंच गई थी।

जहां ब्रह्म मुहूर्त में मुख्य स्नान पर्व प्रारंभ होते ही भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला प्रारंभ कर दिया था। स्नान के बाद अधिकांश श्रद्धालुओं ने किनारे पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और तीर्थनगरी के प्रसिद्ध मंदिरों में पहुंचकर अपने ईष्ट देवों के समक्ष मत्था टेककर मनौती मांगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें