फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे अफसर

Sat, 09 Jan 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब गांवों में जल्द ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शीतकालीन भ्रमण कर एक गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान वहां के लोगों की समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन


सूबे के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने आदेश जारी किए हैं कि जिले के नोडल अधिकारी, मंडालयुक्त, जिलाधिकारी गांवों में शीतकालीन भ्रमण कर रात्रि विश्राम करेंगे। रात्रि विश्राम में प्रभारी अधिकारी ग्राम में चौपाल लगाकर जनसामान्य से सीधे संवाद स्थापित करेंगे।

यह भी निदेशित किया गया है कि विभिन्न विकास योजनाओं, तहसीलों एवं थानों की कार्य प्रणाली पर फीड बैक प्राप्त किए जाऐगा तथा अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षेत्र में उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने जारी आदेश में कहा है कि भ्रमण के साथ प्रभारी अधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिवार्य रूप से साथ रहेंगे। जनपदीय स्तरीय अधिकारी भी भ्रमण के दौरान उपस्थित रहेंगे।

भ्रमण के दौरान अफसर राजस्व, कानून व्यवस्था, बिजली, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, विकलांग कल्याण, महिला कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, सिंचाई, लोकनिर्माण, पंचायती राज, मंडी परिषद, गन्ना, शिक्षा, कृषि/ उद्यान, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, पशुधन, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद आदि विभागों के तहत हुए कार्य की जांच करेंगे।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी हरिशचन्द्र ने बताया कि शीतकालीन भ्रमण और रात्रि विश्राम कार्यक्रम के मुख्यसचिव ने जो आदेश दिए हैं उनका पालन होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें