फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ रोड स्थित साकेत काॅलोनी में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। मामले की शिकायत लोगों ने डीएम से भी की है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ला साकेत कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन इस निर्माण कार्य में मानकों का खुलकर उल्लंघन हो रहा है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। पत्थर और रोड़ी की कुटाई नहीं हो रही है। नाली निर्माण में कच्ची ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर भी किसी प्रकार का सुधार नहीं किया जा रहा है और मनमानी की जा रही है। इस दौरान डॉ़ सीमा, सुनीता रानी, पूनम शर्मा, छाया शर्मा, सुमित शर्मा, आरती, तुलसीदास मौजूद रहे।
विज्ञापन


मामले में ईओ मनोज कुमार का कहना है कि मौके पर निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत के समाधान के लिए भेजा जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें