फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से लगा जाम शाम तक लोग हुए हलाकान

Wed, 17 Aug 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लगा जाम, चालकों को शहर से निकलने में छूटे पसीने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में आए दिन जाम से लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार को भी बीटीसी काउंसलिंग के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। रही सही कसर राखी बांधने जा रही बहनों की भीड़ ने पूरी कर दी।
विज्ञापन


आलम यह रहा कि सुबह 7 बजे से लगा जाम शाम तक लोगों को परेशान किया। बुधवार सुबह लोगों की नींद खुली तो शहर में भारी जाम लगा था। आफिस टाइम हुआ तो जाम ने और विकराल रूप ले लिया।

आलम यह रहा कि मुख्य सड़क की कौन कहे गलियों में भी भीषण जाम लग गया, जिससे तहसील और मेरठ तिराहे को ही पार करने में वाहनों के घंटों लग गए।
दरअसल,

यह जाम बीटीसी काउंसलिंग के लिए शहर पहुंचे अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते सुबह से ही जाम लगा था। दोपहर बाद रक्षा बंधन के लिए घर से निकलीं बहनों भी भीड़ ने रही सही कसर पूरी कर दी। जाम के झाम के आगे यातायात पुलिस बेबस दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना था कि बीटीसी काउंसलिंग और रक्षाबंधन के कारण वाहनों का दबाव अत्यधिक था, जिसके कारण जाम लगा।

सीओ विशाल यादव ने बताया कि मेरठ रोड फ्लाईओवर पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर डायवर्जन कर एक ओर का ट्रैफिक फ्लाईओवर के नीचे रेलवे फाटक से निकाला गया। त्यौहार के कारण जाम की स्थिति बनी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें