फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों से सहमे लोग

Sun, 10 Apr 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : file photo
विज्ञापन
शहर में रविवार अपहन करीब चार बजकर दो मिनट पर आए भूकंप के हल्के झटके से लोग सहम गए। आनन फानन में लोग अपने-अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से जानमाल की कहीं कोई सूचना नहीं है।  
विज्ञापन


रविवार अपराह्न करीब 4:02 बजे एकाएक भूकंप के झटके लगने से लोग सहम गए। भूकंप का एहसास होते ही हड़बड़ाहट में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद फोन के माध्यम से अपने परिचितों की खैर-खबर लेने लगे।

हालांकि जनहानि की सूचना नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों की माने तो करीब एक मिनट तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। विज्ञान विशेषज्ञ अजय मित्तल ने बताया कि रविवार को आये भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के पेशावर से करीब 250 किमी आगे रहा है।
विज्ञापन


- स्वर्ग आश्रम रोड निवासी समाजसेवी दिनेश त्यागी का कहना है कि वह घर में टीवी देख रहे थे। अचानक टीवी पर भूकंप की खबर प्रसारित हुई, इस पर उन्होंने अपने कमरे के बंद पड़े पंखे और झूमर को देखा तो वह हिल रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपने परिचितों को भूकंप आने की जानकारी दी।

- कोठी गेट निवासी विकास गर्ग का कहना है कि जब शहर में भूकंप का झटका महसूस हुआ तो उनके मित्र का फोन आया था। उन्होंने भूकंप आने की जानकारी दी। आनन फानन में वह अपने घर से बाहर निकल आए।

- मीनाक्षी रोड निवासी अनिल का कहना है कि पहले तो ऐसा लगा कि शरीर में कंपन्न हुआ है। तुरंत ही वह समझ गए कि भूकंप का झटका आया है। इसके बाद  वे घर बाहर निकल आए।
विज्ञापन


- सर्राफा बाजार निवासी सुनील का कहना है कि टीवी देखने पर पता चला है कि भूकंप आया है। इसके बाद   उन्होंने अपने परिचितों से खैर खबर पूछी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें