फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों को रालोद का समर्थन

Sun, 10 Apr 2016 01:43 AM IST
हापुड़, ब्यूरो
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में 39 वें दिन भी सराफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बाजार बंद रखा। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सराफा बाजार पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन


शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सराफा बाजार पहुंच सराफा कारोबारियों की हड़ताल को समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि सराफा कारोबारी और स्वर्णकार केंद्र सरकार की नीतियों से दयनीय हालत में पहुंच गए हैं। रालोद सराफा कारोबारियों के साथ है।

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जयकुमार वर्मा ने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी नहीं हटेगी आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर नितिन बाना, सुरेश त्यागी, गजेंद्र त्यागी, भूपेंद्र सिंह, अनिल वर्मा, कुलदीप राठी, पंकज, हेमंत मिश्रा, सन्नी जैन, संदीप गोयल, गौरव अग्रवाल, अजय मंगल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें