धौलाना। महाशिवरात्रि पर धौलाना-गुलावठी मार्ग स्थित गांव नारायणपुर में सड़क किनारे मांस की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर समाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मांस की दुकान को बंद कराकर मामले को शांत कराया।
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव नारायणपुर में सड़क किनारे एक युवक ने मांस की दुकान खोली हुई थी। जिसका विरोध करते हुए दुकान को बंद करने के लिए कहा गया लेकिन युवक नहीं माना। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर समाना चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बूझकर शांत कराया। पुलिस ने दुकान को बंद करा दिया।