नोटबंदी के दो माह बीतने के बाद भी 500 रुपये का नया नोट जिले में अभी भी अधिकांश लोगों की पहुंच से दूर है। एटीएम मशीन से भी मात्र चार हजार रुपये ही निकल पा रहे हैं।
नोटबंदी के दो माह बीतने के बाद बैंकों से भीड़ का बोझ कम हुआ है, लेकिन छोटे नोटों की किल्लत अभी भी बरकरार है। 500 का नया नोट अभी तक फ्लो में नहीं आ पाया है।
कई एटीएम में 500 रुपये के पुराने नोटों की कैश ट्रे भी नहीं बदली गई है। जिससे नए नोट लोड नहीं हो पा रहे है। नए साल से एटीएम में नकद निकासी की सीमा 2500 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये कर दी गई है। मगर एटीएम में 500 का नया नोट न होने के कारण चार हजार रुपये ही निकल पा रहे हैं।
जिला आग्रणी बैंक के प्रबंधक एपी चतुर्वेदी ने बताया कि दो हजार रुपये के नोट काफी संख्या में आ रहे हैं। 500 रुपये के नोट को लेकर समस्या दूर नहीं हो पा रही है। आरबीआई को इस संबंध में सूचना दी गई है।