पिलखुवा रेलवे रोड पर बारिश के बाद जलभराव से निकलते वाहन।संवाद
पिलखुवा। बारिश से शहर के कई मोहल्लों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। पानी भरने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे रोड, शिवाजी नगर, सद्दीकपुरा, कृष्णगंज, प्रह्लाद नगर, साकेत, भोलापुरी, गांधी रोड, गांधी बाजार, जवाहर बाजार और आर्य नगर सहित अधिकतर मोहल्ले की सड़कों पर जलभराव रहा।
नालों की समय पर सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक सडक़ों पर जमा रहा। ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में पालिका की टीम को तत्काल भेजा गया। जहां-जहां पानी निकासी में समस्या आई है, वहां जल निकासी कराई जा रही है।