फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत न होने पर भड़के लोग

Mon, 15 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव चांदनेर में सड़कों की मरम्मत न होने से आवागमन में दिक्कत झेल रहे ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सुनवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने वाली मुख्य सड़क करीब एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है। छह माह पहले जिला पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड बनाने के लिए उक्त सड़क पर मिट्टी का भराव कराकर रोड़ी डलवा दी।

लेकिन विधानसभा चुनाव की आचार सहिंता लगने के बाद काम बंद हो गया। सड़क निर्माण पूरा न होने से नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। घरों का गंदा पानी सड़क पर भरने से गांव में गंदगी की भरमार है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि एक प्रत्याशी ने विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया था। लेकिन चुनाव में हार के बाद उक्त प्रत्याशी और जिला पंचायत ने इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया है।

कई बार ग्राम प्रधान और जिला पंचायत में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर तहसील मुख्यालय का घेराव कर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।

प्रदर्शन करने वालों में नूरजहां, मांगे देवी, ओमवती, राजकली, दयावती, प्रकाशो, मुन्नी, मोहसीना, फरहा, उमेश, सोनू, विपिन, रामबीर, रोहित आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत चेयरपर्सन रजनी लता खटीक का कहना है कि
विज्ञापन


उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें