फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल महासभा के चुनाव में 87.60 फीसदी मतदान

Mon, 15 May 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के अग्रवाल महासभा के प्रतिष्ठित चुनाव के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मेरठ रोड स्थित श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज में वोट डाले गए। शाम 4 बजे तक 87.60 फीसदी मतदान हुआ। सोमवार को दोपहर एक बजे मत पत्रों की गणना शुरू की जाएगी।

अग्रवाल महासभा के चुनाव के लिए रविवार को तीन गुटों के प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद हो गए। सुबह 8 बजे से ही मतदान स्थल पर मतदाताओं की लाइन लग गई थी।
विज्ञापन


मतदान अधिकारी अजय मित्तल ने बताया कि 30 मतदान कक्षों पर मतदान की व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट, 30 मतदान अधिकारी, 2 मुख्य अभिकर्ता, 30 बूथ अभिकर्ता नियुक्त किए गए।

चुनाव में शाम 4 बजे तक 87.60 फीसदी मतदान हुआ। कुल 3281 में से 2875 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इसमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत 87 रहा, जबकि महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 90 फीसदी रहा, जो पुरुषों की सापेक्ष 3 फीसदी अधिक रहा।

 मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार मत पत्र पर प्रत्याशियों के नाम के साथ उनका चित्र भी अंकित था। दिव्यांग, अशक्त, असहाय, वृद्ध मतदाताओं के लिए वाहन सेवा की व्यवस्था की गई थी।

मतपेटियों को चुनाव पर्यवेक्षक डा.सुबोध कुमार गुप्ता, सभी प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सील बंद कर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है। प्रथम चरण में पदाधिकारियों के पक्ष में हुए मतदान की गणना होगी।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों के पक्ष में हुए मतों की गणना की जाएगी। सह चुनाव अधिकारी रवींद्र कुमार बंसल, प्रतीक गुप्ता, सुशील कुमार, मनोज कुमार का विशेष सहयोग रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें