फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई आबादी खाई में ट्रांसफार्मर फुंकने पर लोगों का हंगामा

Wed, 29 Jun 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फटा, हादसा टला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही पर नई आबादी खाई के रोजेदारों ने मंगलवार रात फुंका ट्रांसफार्मर बदले जाने को लेकर जमकर हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देखकर पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने रात में ही ट्रांसफार्मर लगवाकर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


नई आबादी में 600 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। मंगलवार सुबह अचानक ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने ट्रांसफार्मर बदलने की सूचना स्थानीय बिजलीघर पर दी।

कई घंटे बाद भी पावर कारपोरेशन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।  ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर मौके पर जमा हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लोगों के हंगामा की सूचना पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को मिली तो आनन फानन में स्टोर से 600 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगवाकर बदलवाया गया और आपूर्ति बहाल की गई। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश का कहना है कि रात के समय ट्रांसफार्मर को बदलवा दिया गया था, जिसके बाद आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें