फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 23 Oct 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सिरोधन स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

मृतक के परिजन कपिल कुमार ने बताया कि बुलंदशहर जिले के थाना अगौता क्षेत्र निवासी सतीश पुत्र गंगापाल को बुधवार की रात पैर में दर्द की शिकायत पर सिरोधन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार तड़के लगभग चार बजे अस्पताल स्टाफ ने सतीश को एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसके कुछ देर में ही सतीश की मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल के स्टाफ ने उनकी सही तरीके से देखरेख नहीं की। इतना ही नहीं मौत के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को अस्पताल से बाहर रख दिया। इससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर कपूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें