फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्सौल एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत

Sun, 10 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : ANI
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक जींस और शर्ट पहने हुए था।
विज्ञापन


जीआरपी ने शव को मॉर्चरी में भेज दिया है। वहीं, रेलवे स्टेशन के पास से भी एक रिक्शा चालक का शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार रक्सौल से चलकर मुरादाबाद की ओर जाने वाली रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को बाबूगढ़ स्टेशन के पास गुजरी।

इसी दौरान मुसाफिरों ने रेलवे ट्रैक पर एक शव देख जीआरपी गढ़मुक्तेश्वर को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


शव की तलाशी लेने पर युवक की जेब से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। जीआरपी ने शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर मॉर्चरी में भेज दिया। एसओ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

आसपास के थानों को शव मिलने की सूचना दे दी गई है। इसके अलावा एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शनिवार सुबह हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास बने एटीएम के बराबर में एक रिक्शा चालक (39) का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि, आसपास के लोगों ने बताया है कि वह रात के समय यहां आकर सोया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें