बिजली उपभोक्ताओं को झटका देने वाली खबर है। अब अधिक बकायेदारी होने पर वह पार्ट पेमेंट नहीं कर सकेंगे। पूरा बिल उन्हें एक ही बार में जमा करना होगा। अधीक्षण अभियंता ने यह निर्देश लागू करा दिया है।
अब से पूर्व उपभोक्ता अधिक बिल होने पर पार्ट पेमेंट में बिल जमा कर, अपना कनेक्शन कटने से बचा लेते थे। ऐसे में उपभोक्ता पर फिर से इतना ही बिल हो जाता था। काफी प्रयास के बावजूद भी अफसर लक्ष्य अनुरूप वसूली नहीं कर पाते थे।
मामले की गंभीरता पर अब अधीक्षण अभियंता ने पार्ट पेमेंट सिस्टम को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने बताया कि अब उपभोक्ताओं का बिल पार्ट पेमेंट में जमा नहीं कराया जा सकेगा। पूरा बिल एक ही बार में जमा करना होगा।