कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़मुक्तेश्वर में लगे गंगा मेले में अफसरों और श्रदलुओं के वाहनों के लिए आठ स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था कर ली गई है। मेला स्थल में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए यातायात पुलिस ने व्यवस्था कर ली है।
कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले गंगा मेले में लाखों की संख्या में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु वाहनों में सवार होकर आते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भैंसा बुग्गी और ट्रैक्टर ट्राली में आते हैं।
मेला स्थल पर अनावश्यक रूप से वाहन बुग्गी, तांगा अदि खड़े होने से कई बार जाम लग जाता है। मेला स्थल पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों के लिए गढ़ कस्बे के अस्थायी बस स्टैण्ड के पास, हल्के वाहनों के लिए सेक्टरों के पीछे, बाजार सेक्टर में मुख्य दर से बांयी तरफ, बुलंदशहर दिल्ली सैक्टर के लिए बुलदंशहर सैक्टर के पीछे पश्चित में, मेरठ सेक्टर के लिए मेरठ सैक्टर के पीछे पश्चिम की ओर, ब्रजघाट सैक्टर (पलवाड़ा मोड) बाये और दाहिने हो पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
जबकि सरकारी वाहनों के लिए प्रशासनिक पंडाल और रिजर्व पुलिस लाईन मेला गढ़ के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम में मेला स्थल पर अनावश्यक रूप से खड़े होने वाले वाहनों को हटवाए जाएंगे।