हापुड़। श्री पंचायती गोशाला के कनिष्ठ उप-प्रधान पर संजीव कुमार व महेंद्र कुमार शर्मा और 22 सदस्यों के लिए रविवार (आज) को सीधा मुकाबला होगा। नगर के एसएसवी इंटर कॉलेज में सुबह आठ से दोपहर साढ़े तीन बजे तक 3300 मत डाले जाएंगे। इसके बाद मतगणना होगी और रात्रि में करीब नौ बजे जाकर परिणाम आएंगे। चुनाव से पहले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने शनिवार को पूरी ताकत झोंकते हुए वोट मांगी।
चुनाव अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मतदान के लिए 11 कक्ष बनाए गए हैं। इन सभी में तीन-तीन बूथ रहेंगे। प्रत्येक बूथ पर 300-300 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के आधा घंटे बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। चुनाव के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती होगी। चुनाव परिसर में उम्मीदवार और एजेंट के अलावा अन्य किसी को रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, शनिवार को उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने पूरी ताकत झोंकते हुए घर-घर और दुकान-दुकान जाकर वोट मांगे हैं।
शहर के गणमान्यों के बीच सीधा मुकाबला
यह चुनाव शहर के गणमान्यों के बीच सीधा मुकाबला है, हालांकि इस बार प्रधान सहित आठ पदों पर निर्विरोध जीत हो चुकी है, लेकिन मात्र एक पद को लेकर ही लकीरें खींची हुई हैं। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से वोट मांगी गई हैं।
22 सदस्यों के लिए 27 प्रत्याशी मैदान में
22 सदस्यों के लिए मधुर कंसल, अजय कुमार सिंहल, पुरुषोत्तम कुमार गर्ग, महेंद्र कुमार, शरद कुमार गर्ग, विनोद कुमार, दिनेश सिंहल, अतुल कंसल, सचिन गुप्ता, मोहित गुप्ता, अरुण कुमार गर्ग, राजीव वर्मा, अविन गोयल, जगदीश प्रसाद, दीपक कुमार गोयल, विरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, विरेंद्र कुमार गर्ग, नवीन कुमार गर्ग, संजीव शर्मा, अंकित कुमार शर्मा, याशी बंसल, प्रदीप कुमार गोयल, नीरज जैन, ऋतिक गर्ग, मोतीलाल और अंकुर कंसल चुनावी मैदान में हैं।