फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पौधरोपण कर चलायी ऑक्सीजन ड्राइव

विज्ञापन
जेकेजी स्कूल में पौधरोपण करते रोटरी क्लब के पदा​धिकारी। स्रोत क्लब
विज्ञापन
हापुड़। रोटरी क्लब ग्रेटर नेक्स्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को लेकर आनंद विहार स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में ऑक्सीजन ड्राइव चलायी गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में 100 से अधिक पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी जेके गौड़ व विशिष्ट अतिथि रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन निधि गौड़ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक का पौधरोपण में योगदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया।

पदाधिकारियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पेड़ों को बचाने का संकल्प दोहराया। प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन मीनू त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन


इस अवसर पर निधि जैन, धनेश, विनीत अग्रवाल, संजय त्यागी, एके वर्मा, एचके जोशी, ऊषा गौड़, सुरेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा एवं वरुण गौड़ का सहयोग रहा।

उधर, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नगर में जगह जगह पौधरोपण कर, पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया। जिलाध्यक्ष ओमवीर नागर ने कहा कि पौधे हमें प्राणदायक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर सुधाकर शर्मा, गौरव गोयल, अचित, योगेश, संजय सिंहल, संजय गर्ग, गर्वित नागर, सत्व्रत त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें