इंडस ग्लोबल में रेनबो पार्टी में हिस्सा लेते बच्चे। स्रोत स्कूल
बाबूगढ़। कुचेसर चौपला स्थित इंडस ग्लोबल स्कूल में बुधवार को बच्चों के लिए मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चे पीले रंग की वेशभूषा पहनकर आए।
सभी ने बच्चों ने मिलकर स्वादिष्ट आमों का आनंद लिया। स्कूल के चेयरमैन महेंद्र शर्मा ने कहा कि पीला रंग खुशी, उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को फलों के राजा आम के पोषण संबंधी महत्व व स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराना था। इस दौरान निदेशक कपिल शर्मा भी मौजूद रहे।