फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर गुल रही शहर की बिजली, भड़के लोग

Sun, 17 Jul 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बारिश के कारण जगह-जगह फाल्ट होने से शनिवार रातभर पूरे पिलखुवा डिवीजन की विद्युत सप्लाई ध्वस्त हो गई। इसके चलते लाखों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन


रविवार सुबह कटौती के विरोध में मोहननगर कालोनी के लोगों ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। शनिवार रातभर झमाझम बारिश ने पूरे शहर की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। इसके चलते पूरे पिलखुवा डिवीजन में जगह-जगह फाल्ट हो गए।

फाल्ट से निपटने के लिए दिनभर विद्युत कर्मचारी परेशान रहे। ऐसे में दिनभर बिजली सप्लाई ठप रही। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पशुओं का चारा काटने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


रविवार सुबह मोहननगर कालोनी के लोग एकत्रित हुए और उन्होंने बिजली कटौती के विरोध में हंगामा कर विरोध जताया। प्रदर्शन करने में सुरेश, मोहित, अनूप, विशाल, हरिओम, आलोक, जितेंद्र, परमानंद, विनोद शामिल रहे।

अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि रातभर बारिश के कारण पूरे डिवीजन में कई जगह फाल्ट हुए थे। जिस कारण कर्मचारी भी खासे परेशान रहे। दोपहर के समय फाल्ट कर समस्या का समाधान करा दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें