फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभाग पर बकाया 2.11 करोड़ बिजली बिल

Wed, 22 Mar 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली का बिल - फोटो : getty images
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन की राजस्व वसूली में सरकारी विभाग बाधा बने हुए हैं। जिले के 21 विभागों पर निगम का 2.11 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग पर सर्वाधिक एक करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने नोटिस जारी कर विभागों को जल्द बिल जमा न कराने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। राजस्व वसूली को लेकर विद्युत निगम के अधिकारी हर संभव प्रयास में लगे हैं।

पांच हजार से अधिक की बकायेदारी होते ही आम उपभोक्ताओं के तो कनेक्शन काट दिए जाते हैं, यहां तक की एफआईआर भी दर्ज करा दी जाती है। लेकिन सरकारी विभागों पर कोई ठोस कार्रवाई निगम की ओर से नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


यही कारण है कि वर्तमान में जिले के 21 सरकारी विभागों पर निगम का 2.11 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें अकेले बेसिक शिक्षा विभाग पर एक करोड़ रुपये बिजली बिल बाकी है।

काफी रिमाइंडर के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर बिल जमा नहीं करा पा रहे हैं, ऐसे में निगम अफसरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बकायेदारी वाले 21 विभागों को नोटिस भेज दिया गया है। जल्द बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की जाएगी।  सचिन कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें