फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

Wed, 22 Mar 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत किशनगंज में एक अस्पताल में महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने तोडफ़ोड़ का प्रयास भी किया। आरोप है कि महिला की मौत चिकित्सक की लापरवाही से हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मुकीमपुर निवासी संजीव की पत्नी बिजेंद्री की मंगलवार को तबियत खराब हो गई। परिजन उसे किशनगंज स्थित एक निजी  अस्पताल में लेकर आ गए। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया।

परिजनों के अनुसार उसे पीलिया व पथरी के दर्द की शिकायत थी। चिकित्सकों ने उसकी पित्त की थैली का आपरेशन कर दिया। बुधवार देर शाम उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि महिला की मौत चिकित्सक की लापरवाही से हुई है। जिसके बाद भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अस्पताल में तोडफ़ोड़ का भी प्रयास किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें