फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया

Mon, 24 Oct 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेड पे-4800 रुपये किए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे डिप्लोमा इंजीनियर्स ने 28 वें दिन मशाल जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, नगर पालिका, जल निगम आदि विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए।

जहां उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगों पर सहमति बनने के बाद भी वादाखिलाफी की जा रही है। इससे डिप्लोमा इंजीनियर्स में रोष है।

इसके बाद उन्होंने नगर पालिका से मशाल जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। मशाल जुलूस नगर पालिका से शुरू होकर तहसील चौपला, दिल्ली रोड, एसएसवी पीजी कॉलेज होते हुए वापस जिला मुख्यालय पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की। इस मौके पर महासंघ के जिला सचिव भारत भूषण अभीर,

अशोक कुमार, अरविंद कुमार, अमृत कुमार, विनोद कुमार, विजय सिंह, डीएस केन, ताराचंद, सलमान, प्रमोद कुमार, धीरेंद्र जोशी, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें