फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने फिर किया ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Mon, 14 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुजफ्फरपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से फिर दस घंटा की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


इसके अलावा संगम, शहीद एक्सप्रेस भी क्रमश: सात और आठ घंटा की देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे की सफेद चादर ने समूचा क्षेत्र ढका हुआ है। जिससे ट्रेनों की यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई है।

सोमवार को हापुड़ स्टेशन पर सबसे ज्यादा लेट मुजफ्फरपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस रही। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से दस घंटे की देरी से आई। इसके अलावा इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटा की देरी से आई।
विज्ञापन


जबकि जयनगर से चलकर अमृतसर की ओर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आठ घंटा की देरी से पहुंची। रक्सौल से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा की देरी से रवाना हुई।

जबकि इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा तीन घंटा की देरी से पहुंची। फैजाबाद से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटा की देरी से पहुंची।

इसके अलावा बरेली-भुज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटा की देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेन पीछे से ही लेट चल रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें