फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद खुले बैंक, उमड़े लोग

Thu, 13 Oct 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
छुट्टियों के कारण पांच दिन से बंद थे बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिन की छुट्टियों के बाद बृहस्पतिवार सुबह खुले शहर के बैंकों में लेनदेन करने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान ग्राहकों को घंटों कतार में लगकर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नवरात्र, विजयदशमी और मोहर्रम के कारण गत पांच दिन से शहर के सभी बैंकों पर ताले लटके हुए थे। ऐसे में सभी ग्राहक पैसे निकालने के लिए एटीएम के भरोसे थे, लेकिन शहर के अधिकांश एटीएम भी खाली हो गए थे।

इस कारण परेशान ग्राहक बैंकों के खुलने का इंतजार कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह शहर के बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान लेनदेन करने के लिए ग्राहकों की लंबी लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


घंटों इंतजार करने के बाद लेनदेन होने पर ग्राहकों ने राहत की सांस ली। बैंक में पैसे जमा करने के लिए पहुंचे रामबीर सिंह, विमल कुमार और सतीश ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे बैंक आ गए थे,

लेकिन ज्यादा भीड़ होने के कारण उन्हें घंटों कतार में लगना पड़ा। वहीं, शाखा प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि ग्राहकों को कोई परेशानीं नहीं हो सके, इसलिए अतिरिक्त काउंटर खोलकर लेनदेन करने की व्यवस्था की गई थी।

जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक एपी चतुर्वेदी का कहना है कि अवकाश के दिनों में ग्राहकों को परेशानी हुई थी। अब ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी, तमाम सुविधाएं आसानी से मिलेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें