फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मंडी में किसानों से एक क्विंटल धान खरीद पर सिर्फ 10 रुपये ले सकेंगे शुल्क

विज्ञापन
मंडी सचिव से मिलते किसान। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में धान की खरीद के दौरान गलत तरीके से वसूली किए जाने के विरोध में बुधवार को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी मंडी समिति के सचिव से मिले। सचिव ने एक क्विंटल धान खरीद पर माल उतराई और छनाई आदि का अधिकतम 10 रुपये शुल्क लिए जाने का ही लिखित में आदेश दिया।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि मंडी में किसानों से दो किलो आढ़त और छनाई आदि का शुल्क वसूला जा रहा है। एक क्विंटल पर 60 रुपये से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। किसानों को कच्ची पर्चियां ही दी जा रही हैं। इसके विरोध में उन्होंने मंडी समिति के सचिव के साथ वार्ता की।

सचिव ने किसानों को लिखित में आदेश दिखाया, इसमें बताया कि बैलगाड़ी, ट्रक, ट्रैक्टर, ट्रॉली से माल उतराई का 4.50 रुपये प्रति क्विंटल, सफाई छनाई का 5.50 रुपये प्रति क्विंटल ही लिया जा सकता है। इसके अलावा माल की तौल कराने के बाद उस माल की 6-आर की प्रति किसान को उपलब्ध कराई जाए। प्रतिदिन सुबह 10 बजे के बाद धान की नीलामी की शुरूआत की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने लिखित में कहा कि किसानों की ओर से यदि किसी व्यापारी के विरुद्ध आढ़त लिए जाने, अवैध कटौती किए जाने, गलत तौल किए जाने की शिकायत की जाती है, ऐसे प्रकरणों में जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मोनू त्यागी, जितेंद्र नागर, कुलदीप सिंह, श्याम चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें