फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हज पर जाने के लिए 20 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 13 Dec 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हज यात्रा के लिए आनॅलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 20 दिसंबर तक चलेगी। हज पर जाने वाले यात्री साइबर कैफे या मोबाइल पर हज सुविधा एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि चार दिसंबर से हज के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है। बिना महरम श्रेणी की 45 वर्ष आयु से अधिक की महिलाएं अकेले या अधिकतम पांच महिलाओं के ग्रुप में आवेदन कर सकती हैं। वापसी उड़ान तक दो वर्ष से कम आयु वाले बच्चे एक कवर के साथ दो आवेदन कर सकते हैं। उन्हें हवाई जहाज के किराए का दस फीसदी जमा करना होगा, जो बाद में निर्धारित होगा। पिछले वर्ष जिलेभर से 191 आवेदन किए गए थे जो इस बार 200 पार होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि इस बार दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को व्यस्क के बराबर यात्रा की धनराशि जमा करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की वेबसाइट पर व मोबाइल पर हज सुविधा एप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के समय कोई शुल्क जमा नही करना होगा, केवल चयनित आवेदकों को 300 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा। नायब शहर काजी मौलाना असअद कासमी ने बताया कि हज आवेदन के लिए 20 दिसंबर से पहले ऑनलइान आवेदन कर सकते हैं। अगर आवेदन के बारे मेें बुलंदशहर रोड स्थित मदरसा खादिमुल इस्लाम में भी जानकारी कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें