फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में लें टिन नंबर नहीं तो रोक देंगे वेतन

Sun, 18 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
g
विज्ञापन
हापुड़। ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के लिए होने वाले भुगतान पर चार फीसदी टीडीएस काटने के आदेशों को हल्के में लेने पर प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन ने इस मामले में सख्ती करते हुए टिन नंबर के लिए एक सप्ताह के अंदर रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में पहले भी निर्देश दिए गए थे लेकिन इसपर अमल नहीं हो पाया था। इस बार वाणिज्यकर कमिश्नर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर हर हाल में वाणिज्यकर विभाग में आवेदन कर अपनी ग्राम पंचायतों के लिए टिन नंबर प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


इसके बाद ही विकास कार्यों की राशि भुगतान की जाएगी। यदि ऐसा नहीं किये जाने पर कोई वित्तीय अनियमितता होती है तो उसके लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी तथा ग्राम पंचायत के खातों पर रोक लगने की कार्यवाही की जाएगी। इतना ही नहीं ग्राम विकास अधिकारियों को अगस्त का वेतन भी उक्त रजिस्ट्रेशन कराने पर ही मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें