फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धनतेरस पर बाजार तैयार, 30 करोड़ का हो सकता है कारोबार

Thu, 09 Nov 2023 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पंच महोत्सव की शुरूआत आज धनतेरस से हो रही है। बाजार भी कारोबार के लिए पूरी तरह तैयार है। व्यापारियों को उम्मीद है इक इस बार अच्छा कारोबार होगा। बर्तनों की खरीदारी के साथ ही सोने-चांदी के गहने, सिक्के और वाहन आदि की लोग खरीदारी करते हैं। ऐसे में करीब 30 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं बृहस्पतिवार को बाजारों में भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

धनतेरस पर सबसे अधिक बर्तन, झाडू और आभूषणों की खरीदारी की जाती है। बर्तन, सराफा बाजार सजकर तैयार हो चुका है। इसके अलावा ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी अच्छी एडवांस बुकिंग हुई है जो धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी करेंगे। बर्तन बाजार की बात की जाए तो इस वर्ष सबसे अधिक डिजाइनर बर्तनों की अधिक मांग है। पीतल के बर्तनों की भी खूब डिमांड हैं। नए नए डिजाइन में किचन वेयर की भी अच्छी खासी मांग देखने को मिल रही है।


बर्तन बाजार में दस करोड़ का होगा कारोबार-

पिछले तीन चार माह से बाजार में मंदी छाई हुई थी। लेकिन धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक लौटी है। खरीदारों की खूब भीड़ उमड़ रही है। त्योहार के साथ ही शादियों के लिए भी बर्तनों की खरीदारी शुरू हो गई है। धनतेरस पर बाजार में करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। - कमल अग्रवाल, बर्तन व्यापारी-फोटो संख्या-०४
विज्ञापन


-

आठ करोड़ की बिक जाएगी सोना-चांदी

धनतेस पर सराफा बाजार में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इस दिन सोने-चांदी के अच्छी खरीदारी की जाती है। इस बार चांदी के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा के साथ चांदी के बर्तनों और सिक्कों की भी खूब मांग है। सराफा बाजार में करीब आठ करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। -गोविंद अग्रवाल, सराफा कारोबारी, फोटो संख्या-०३



100 वाहनों की आज होगी डिलीवरी-

धनतेरस पर वाहनों की खरीदारी के लिए लोगों ने एक माह पहले से ही वाहनों की बुकिंग करनी शुरू कर दी थी। दो पहिया वाहनों में सबसे अधिक मांग स्पोर्ट्स बाइक और स्कूटी की है। इस बार धनतेरस पर टीवीएस की ही 100 से अधिक वाहनों की डिलीवरी होगी। वहीं अन्य वाहनों के शोरूम पर भी डिलीवरी होगी। -आशीष त्यागी -फोटो संख्या-०५



वृषभ लग्न और प्रीति योग में होगा धनतेरस पूजन-

ज्योतिषाचार्य पंडित संतोष तिवारी का ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस है। इस दिन धंवंतरि जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन धंवंतरि और कुबेर यंत्र को पंचामृत से स्नान कराकर पूजन करे और महादेव के नाम का जप करें। शाम 5.46 बजे से 7.06 बजे तक वृषभ लग्न और प्रीति योग में धनतेरस का पूजन करना शुभ रहेगा। जबकि खरीदारी के लिए दोपहर 12.02 बजे से 1.03 तक अभिजीत व शुभ चौघड़िया व दोपहर बाद 4.06 बजे से 5.27 बजे तक व रात्रि में 8.45 बजे से 10.24 बजे तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें