फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डेंगू के चार मरीज मिले, 201 पर पहुंची संख्या

Thu, 09 Nov 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के चार नए मरीज मिले, इसमें तीन गांव और एक मरीज शहरी क्षेत्र में मिला। 57 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया।
विज्ञापन


तापमान गिरने के बावजूद डेंगू का असर कम नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीएमओ डॉ.सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में 198 घरों में अभियान चलाया। जिस दौरान 168 कूलर, 371 गमले, 61 ड्रम, 47 टायर, 156 फ्रीज की ट्रे देखी गई। इस दौरान 57 स्थानों पर लार्वा मिला, जिसे फॉगिंग कर नष्ट कराया गया। इसके अलावा टीम ने 46 संदिग्धों की जांच करायी, जिसमें चार का एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव आया। बदनौली, बाबूगढ़ छावनी, अंबेडकर नगर, आलमनगर में ये मरीज खोजे गए। जिले में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 201 हो गई है। मुख्य बात यह है कि 20 डिग्री से कम तापमान पर डेंगू फैलाने वाला मच्छर आसानी से नहीं पनपता, लेकिन इन दिनों जिस तरह डेंगू फैल रहा है वह घातक है।

बीमारी की चपेट में आकर मरीजों की प्लेटलेट्स गिर रही हैं, कमजोरी के कारण वह चल भी नहीं पा रहे है। शरीर में पानी की कमी से मरीजों की हालत गंभीर हो रही है। जिला अस्पताल में अब तक 112 मरीजों को उपचार दिया गया है, जबकि प्लेटलेट कम होने पर पांच को रेफर भी किया गया है।
विज्ञापन




-डेंगू होने पर न घबराएं-

डेंगू होने पर घबराए नहीं, बल्कि आवश्यक उपचार के साथ खूब पानी पीना चाहिए। तरल खाद्य सामग्री ही खानी चाहिए। सरकारी अस्पतालों में उपचार की सुविधा उपलब्ध है।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें