फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 13 अक्तूबर तक भर सकेंगे विषम सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में सत्र दिसंबर-2026 विषम सेमेस्टर (समर्थ पोर्टल वाले पाठ्यक्रमों को छोड़कर) पाठ्यक्रमों के परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। छात्रों को विलंब शुल्क के साथ भी परीक्षा फाॅर्म भरने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 13 सितंबर से निकाले गए थे, 30 अक्तूबर तक छात्रों को आवेदन करना था लेकिन बहुत से छात्र फाॅर्म भरने से वंचित रह गए, इस पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़कर 13 अक्तूबर घोषित कर दी है।
इसके अलावा छात्र 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 अक्तूबर तक भी परीक्षा फाॅर्म भर सकेंगे। इस अवधि में भी वंचित रह जाने वाले छात्र 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 17 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालयों की ओर से विश्वविद्यालय पोर्टल पर परीक्षा फाॅर्म ऑनलाइन सत्यापन करने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर और कॉलेजों की ओर से नॉमिनल रोल सहित परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर घोषित की गई है।
विज्ञापन

एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है, जिन छात्रों ने अभी तक फाॅर्म नहीं भरा है वह भर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें