फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों को सुविधा मुहैया कराने के निर्देश

Fri, 13 Jan 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने लाइजनिंग अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने लाइजनिंग अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने चुनाव के लिए बाहरी जिले से आने वाले पर्यवेक्षकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों को सिंचाई विभाग स्थित गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा। पांच पर्यवेक्षकों के लिए अलग-अलग कंप्यूटर, टेलीफोन, नेट कनेक्शन, वाई-फाई की सुविधाएं होंगी। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित मोबाइल सेट सीयूजी नंबर सहित पर्यवेक्षकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने लाइजनिंग अधिकारी से कहा कि ब्राडबैंड नेट कनेक्शन व कॉलिंग में किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए पहले से ही व्यवस्था करके रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अपर जिलाधिकारी रजनीश राय, उपजिलाधिकारी प्रेम प्रकाश व संचालन सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें