फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए मल्लाहों ने मजदूरों को पीटा

Sat, 11 Jun 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
टिन शेड को लेकर हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा किनारे टिन शेड की बैरिकेडिंग कराए जाने से शनिवार को गुस्साए मल्लाहों ने हंगामा कर मजदूरों की पिटाई कर दी। साथ ही गंगा किनारे लगे टिन शेड को भी उखाड़ फेंका और मजदूरों को वहां से भगाकर काम बंद करा दिया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस का कहना है कि मल्लाहों और मजदूरों में की बात पर कहासुनी के बाद मारपीट होने का मामला है। ज्येष्ठ दशहरा मेले के दौरान डूबने की घटनाओं की रोकथाम को लेकर जहां पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

पालिका प्रबंधन भी अपनी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा कराने में जुट है। इसी के चलते शनिवार शाम ब्रजघाट में निर्माणाधीन नए घाट से लेकर श्मशान घाट तक गंगा किनारे टिन शेड लगाकर बैरिकेडिंग कराई जा रही थी।
विज्ञापन


मल्लाहों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। गंगा किनारे टिन शेड लगाने से गुस्साए मल्लाहों ने पालिका ठेकेदार के मजदूरों से मारपीट कर उन्हें खदेड़कर काम बंद करा दिया और वहां लगीं टिन शेड उखाड़ फेंकी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले दो मल्लाहों को पकड़कर चौकी को ले गई। उधर, चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी,

मगर बाद में आपसी फैसला होने पर यह मामला किसी भी कार्रवाई के बिना निपटने पर हिरासत में लिए गए दोनों मल्लाहों को किसी भी कार्रवाई के बिना छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें