फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अब ली सुध, करोड़ों की सेना के पड़ाव की जमीन पर लगाया बोर्ड

विज्ञापन
सेना की जमीन पर बोर्ड लगाया कर्मचारी।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के फ्री गंज रोड स्थित करोड़ों रुपये की सेना के पड़ाव की भूमि पर अवैध कब्जे के बाद अब अधिकारी जागे हैं। रविवार को नगर पालिका और तहसील की टीम ने जमीन को असौड़ा के खसरा नंबर 2244 को सेना के पड़ाव की जमीन बताते हुए बोर्ड लगा दिया है। इस भूमि पर पहले भी कई बार कब्जे के प्रयास हो चुके हैं। बावजूद इसके अधिकारी जागे नहीं थे। शनिवार को अवैध कब्जे के बाद चलाए गए बुलडोजर की कार्रवाई के बाद उपनिरीक्षक आशीष रस्तोगी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शनिवार की सुबह लेखपाल दीपक मौके से गुजर रहे थे। कुछ लोगों के द्वारा सेना के पड़ाव की जमीन पर चारदीवारी कराते देख उन्होंने जमीन के कागज मांगे, लेकिन अवैध कब्जा कराने वालों ने लेखपाल को जमकर धमकाया। यहां तक कि कागज तक दिखाने से मना कर दिया। जिसके बाद तहसीलदार, एसडीएम सदर और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर अधिकारी, पुलिस मौके पर पहुंचे और चारदीवारी कराने वालों से कागज मांगे। जिस पर अवैध कब्जा कराने वालों ने खसरा नंबर 409 का इकरारनामा दिखाया, लेकिन जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था। वह असौड़ा के खसरा नंबर 2244 की सेना के पड़ाव की भूमि है। डीएम और सेना के अधिकारियों से शिकायत के बाद बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। वर्ष 2017 से लेकर अब तक चार से अधिक बार जमीन पर कई लोग कब्जे का प्रयास कर चुके हैं। कुछ ने तो सांठगांठ से जमीन पर चारदीवारी भी करा रखी है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक आशीष रस्तोगी ने बताया कि शनिवार को उन्हें फैंटम द्वारा फ्री गंज रोड पर निर्माण कार्य चलने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो जिला मेरठ के गगन विहार निवासी अभिषेक त्यागी व अन्य कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मजदूर लगाकर निर्माण कराया जा रहा था। आरोपी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि यह जमीन उसने कुछ दिन पहले ही खरीदी है। जांच में सामने आया कि आरोपी अभिषेक त्यागी व कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फ्री गंज रोड स्थित विवादित जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया है। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, अधिकारियों के सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज होते ही कई सफेदपोश नेताओं के फोन आए हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि लाखों रुपये लेकर जमीन पर अवैध कब्जा कराया जा रहा था।

सेना के जिस विंग कमांडर द्वारा भूमि का बैनामा कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि फर्जी विंग कमांडर बनकर बैनामें किए गए हैं। यह अधिकारी आज कहीं नहीं मिला है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक आशीष रस्तोगी की तहरीर पर आरोपी अभिषेक त्यागी व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें