कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। बुधवार को आने वाली शहीद एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। मंगलवार को आने वाली शहीद एक्सप्रेस 23 घंटे देरी से आई। ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन बेपटरी हो गया। बुधवार को जयनगर से चलकर अमृतसर की ओर जाने वाली 14673 शहीद एक्सप्रेस रद्द कर दी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जो ट्रेन मंगलवार को आनी थी, वह बुधवार को अपने निर्धारित समय से 23 घंटे से भी अधिक देरी से पहुंची। इससे कारण शहीद को रद्द किया गया है।
इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से पहुंची। फैजाबाद से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से आई।
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा घंटे, लखनऊ मेल आधा घंटे और मसूरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें पीछे से ही लेट चल रही हैं। जिस कारण वह देरी से ही स्टेशन पर आ रही है।