फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी न कराने पर 27 डीलरों को नोटिस

Sat, 03 Aug 2024 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। समय बीतने के बाद भी राशन कार्ड धारकाें की ई-केवाईसी न कराने पर 27 डीलरों को नोटिस जारी किया गया है। राशन डीलर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बुलाई गई बैठक में भी नहीं पहुंचे थे। जिले में नौ लाख लोगों की ई-केवाईसी कराने की लक्ष्य है।
विज्ञापन


राशन योजना का लाभ लेने वाले सभी लाभार्थियों को हर हाल में 31 जुलाई तक ई-केवाईसी करानी थी, लेकिन पोर्टल की धीमी गति और सर्वर के बीच-बीच में डाउन हो जाने के कारण यह कार्य अधर में लटक गया। कई जगह राशन डीलरों ने भी लापरवाही बरती और ई-केवाईसी कराने से बचते नजर आए। इस कारण अगस्त में राशन वितरण होगा या नहीं, इस पर सवाल खड़ा हो रहा है। क्योंकि ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी। ऐसे में अब लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। जिले में ई-केवाईसी न कराने वालों का आंकड़ा लगभग साढ़े पांच लाख है।



राशन कार्ड धारकों को लौटना पड़ रहा वापस

ई-केवाईसी के लिए लोग राशन डीलर के यहां दुकान पर पहुंच रहे थे, लेकिन लंबा इंतजार करने के कारण उन्हें वापस भी लौटना पड़ रहा था। यही कारण है कि जिले में ई-केवाईसी का कार्य अभी तक मात्र 30 प्रतिशत के आसपास ही पूरा हो सका है।
विज्ञापन




सर्वर डाउन होने से बढ़ी समस्या

सर्वर के बीच-बीच में डाउन होने के कारण पोर्टल सही काम नहीं कर रहा है। इस कारण लोग परेशान रहे। जबकि, ई-केवाईसी से संबंधित सभी कार्य अब तक समाप्त हो जाने चाहिए थे। जिससे कि भविष्य में राशन वितरण में परेशानी न आए। इसके बाद भी धीमी गति से कार्य चलता रहा।
विज्ञापन



कोट -

राशन डीलरों ने ई-केवाईसी कराने के कार्य में लापरवाही बरती है। जिस पर 27 डीलरों को नोटिस जारी किए गए हैं।

- सीमा बालियान, जिला पूर्ति अधिकारी

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें