फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज

Sat, 08 Mar 2025 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए रविवार (आज) को नामांकन होंगे। वहीं, जिला चुनाव अधिकारी रविवार की सुबह जिले में पहुंचेंगे, जो पार्टी के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर नामांकन लेंगे। इसके साथ जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से अलग-अलग मिलकर संभावितों के लिए राय भी देंगे।
विज्ञापन


नामांकन से पहले पार्टी में गुटबाजी का स्तर बढ़ गया है। सभी जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी अपने चहेतों को जिलाध्यक्ष बनाना चाहते हैं। वहीं, वर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर भी फिर से तैयारी में लगे हैं। हालांकि, अनुसूचित जाति का अध्यक्ष बनने की चर्चा के बाद से संभावितों की लिस्ट लंबी हो गई है। जो कार्यकर्ता दूर-दूर तक लाइन में नहीं थे। वह आस लगाकर अब आवेदन करेंगे। ऐसे में जिले में 40 से अधिक नामांकन होने की उम्मीद है। वहीं, प्रस्तावकों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। संभावित दावेदार तो अधिक हैं, लेकिन प्रस्तावक मात्र 14 हैं। जबकि, एक नामांकन पर दो प्रस्तावक होने जरूरी हैं। ऐसे में संभावित नामांकन कर भी पाएंगे या नहीं, इसको लेकर स्थिति फंसी हुई है। जिसके कारण नामांकन के दौरान हंगामा भी हो सकता है। क्योंकि बहुत से संभावितों ने प्रस्तावकों को अपने गुट में शामिल कर लिया है।



मुख्य रहेंगे पांच नाम

संभावितों की लिस्ट में जिला चुनाव अधिकारी वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्ष के अलावा तीन अन्य नामों का चयन कर भी मुख्य रूप से लखनऊ भेजेंगे। इसके लिए एक पैनल तैयार किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और संघ की राय के अनुसार पैनल तैयार होगा। हालांकि, शेष नामांकन वाले नाम भी लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन



कोट -सुबह करीब 11 बजे से पार्टी कार्यालय पर नामांकन होंगे। जिला चुनाव अधिकारी ही नामांकन पत्र देंगे और फिर भरवाकर भी लेंगे। - नरेश तोमर, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें