फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महाकुंभ जाने के लिए नौचंदी और संगम में नहीं मिल रही सीट

Sat, 25 Jan 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालुओं को ट्रेन यात्रा पसंद आ रही है। वहीं रोडवेज बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। नौचंदी और संगम एक्सप्रेस में महाकुंभ के समापन तक सीटें फुल है। वहीं साधारण कोच में भी यात्रियों का बोझ बढ़ा है।
विज्ञापन


सहारनपुर से चलकर प्रयागराज जंक्शन को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रात्रि 8.40 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है और दस मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद के लिए रवाना होती है। लखनऊ के रास्ते होते हुए सुबह 8.46 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचती है। जब वापस में रात्रि में चलकर सुबह 6.05 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है।

ऐसे में मेरठ से चलकर सूबेदारगंज को जाने वाली संगम एक्सप्रेस शाम 7.33 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है और दस मिनट ठहराव के बाद बुलंदशहर के लिए रवाना हो जाती है। अलीगढ़, कानपुर के रास्ते होते हुए सुबह 8.30 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंचती है। वापसी में ट्रेन रात्रि में चलकर सुबह 5.50 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन आती है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले यात्री संगम और नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन को तवज्जो दे रहे हैं। समय की कमी के कारण इन ट्रेनों में एक दिन और दो रात के सफर से महाकुंभ की यात्रा पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें